संख्या जिसे लिखने के लिए ब्रह्मांड भी छोटा है?

Amazing Facts :-

1. ऐसी संख्या जिसे लिखने के लिए ब्रह्मांड भी छोटा है?

2. पेन में छेद क्यों होते हैं?

3. केले का आकार मुड़ा हुआ क्यों होता है?

4. Car की सीट आराम देने के अलावा और किस काम आती है?


1. ऐसी संख्या जिसे लिखने के लिए ब्रह्मांड(Galaxy) भी छोटा है?

ग्राहम संख्या(Graham Number)
ग्राहम संख्या वास्तव में इतनी बड़ी है कि ब्रह्मांड में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां हम इसे लिख सकें। ग्राहम संख्या इतनी बड़ी होने के बाद भी परिमित है और तीन से विभाजित भी है तथा 7 में समाप्त होती है।


● ग्राहम नंबर की खोज महान गणितज्ञ रोनाल्ड लेविस ग्राम ने किया है। 

● ग्राहम संख्या ब्रह्मांड की आयु 13.8×10^9 वर्ष या 4.343×10^17 सेकंड से भी बड़ी है।

● ग्राहम संख्या एवोगाद्रो संख्या (6.02214129×10^23) से भी बड़ी है। एवोगद्रो संख्या (Avogadro Number) हाइड्रोजन के 1 ग्राम में पाए जाने वाले हाइड्रोजन परमाणु की संख्या होती है।

● ग्राहम संख्या ब्रह्मांड में पाए जाने वाले परमाणुओं (Atoms) की कुल संख्या (10^78 - 10^82) से भी बड़ी है।

● ग्राहम संख्या सबसे बड़े प्राइम (Prime) नंबर (2^57885161) से भी बड़ी है।

● ग्राहम संख्या Googol (10^100) से भी बड़ी है। Googol शब्द से ही Google शब्द की उत्पत्ति हुई है।
2. पेन(Pen) में छेद क्यों होते हैं?

हम रोजाना लगभग पेन का उपयोग तो करते ही हैं पर क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि पेन पर छेद क्यों होता है? किसी पेन के ढक्कन के टॉप(Top) पर छेद होता है तो किसी पेन के बॉटम(Bottom) में और किसी किसी पेन में बीच में छेद होते हैं। यहां सोचने वाली बात यह है कि पेन पर छेद आखिर होती क्यों है?


पेन के ढक्कन में छेद होने का कारण :-

किसी किसी कंपनी के पेन के ढक्कन में छेद होता है ढक्कन में छेद इसलिए रखा जाता है ताकि छेद से हवा जा सके और रिफिल की इंक जल्दी से सूख जाए जिससे रिफिल या पेन की बिक्री ज्यादा हो।

पेन पर छेद होने का main reason यह है कि यदि गलती से कभी कोई बच्चा पेन को निकल जाए तब एयर फ्लो (air flow) बना रहे और बच्चे का फूड पाइप जाम ना हो।

सुनने में यह कारण बहुत अजीब लग रहा होगा पर रोजाना दुनिया के कई लाख बच्चे पेन का उपयोग करते हैं और इसी दुर्घटना के बचने के लिए ताकि फूड पाइप जाम ना हो और हवा की आवाजाही बनी रहे इसलिए पेन में छेद रखा जाता है।


3. केले(Banana) का आकार मुड़ा हुआ क्यों होता है?

केले का आकार मुड़ा हुआ होता है क्योंकि वह सूरज की दिशा में Grow करते हैं। Banana के Grow करने के process को नेगेटिव जियोट्रॉपिज्म(geotropism) कहते हैं।


नेगेटिव जियोट्रॉपिज्म (Negative Geotropism) :- 

जब Banana छोटे होते हैं तब वे Straight होते हैं लेकिन जैसे ही बढ़ते जाते हैं वैसे ही वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध सूर्य की दिशा में Grow करने लगते हैं और इसी प्रोसेस को नेगेटिव जियोट्रॉपिज्म कहते हैं।

Banana के Curve Grow होने के कारण :-

Banana Rain Forest में originate हुए थे और रेनफॉरेस्ट में सूर्य के प्रकाश की कमी होती है क्योंकि रेनफॉरेस्ट घने होते हैं। जो थोड़ी सी sun rays बनाना के पेड़ तक पहुंचती थी, Banana उसी तरफ मुड़कर grow करने लगते थे। इसलिए banana को नेगेटिव जियोट्रॉपिज्म को अपने growth के लिए adopt करना पड़ा। इसलिए banana curve shape में होते हैं।


4. Car की सीट आराम देने के अलावा और किस काम आती है?

दोस्तों अपने कार में Headrest seat देखा होगा। Headrest सीट का purpose सिर्फ सिर को आराम देने के लिए नहीं होता।


इस सीट को बनाने के पीछे के कारण :-

एक्सीडेंट के वक्त गर्दन को टूटने से बचाने के लिए कार में हेड्रेस्ट सीट बनाया जाता है अगर हेड्रेस्ट सीट ना हो तो एक्सीडेंट के झटके से इंसान की गर्दन टूट सकती है।

हेड्रेस्ट सीट को ऐसे डिजाइन से बनाया जाता है कि कोई भी इसे आसानी से open कर सके ताकि जब कभी कार पानी में गिर जाए तब हेड्रेस्ट सीट को ओपन करके खिड़की की कांच को तोड़ा जा सके और आसानी से हम कार से बाहर निकल सके।


टेड़ेग बेडेग बाँसुरी, बजाने वाला कौन
भउजी गेहे मइके , मनाने वाला कौन ??


उत्तर :- नदिया

Post a Comment

2 Comments