1.दुनिया में कुल कितनी भाषाएं बोली जाती है?
अपने विचारों को व्यक्त करने का माध्यम ही भाषा है। दुनिया भर में कुल 6500 भाषाएं बोली जाती है, पर सामान्यत लोग दो या तीन भाषाओं से ही परिचित होते हैं। हिंदी हमारी मातृभाषा है, भारत के अलावा यह अन्य कई देशों में भी बोली जाती है। दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में हिंदी कौन से स्थान पर है, आइए जानते हैं।
यह चीनी भाषा है जिसे पूरी दुनिया में सबसे अधिक बोला जाता है। इसे बोलने वाले लोगों की संख्या लगभग 90 करोड़ है।
स्पेनिश भाषा:-
मैंडरिन के बाद सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है स्पेनिश। इस भाषा को बोलने वाले लोगों की आबादी लगभग तिरालिस करोड़ है।
अंग्रेजी भाषा :-
अंग्रेजी भाषा कंप्यूटर विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, 2 देशों के मेलजोल, उच्च शिक्षा, विज्ञान तकनीकी आदि की मुख्य भाषा मानी जाती है। अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या पूरे विश्व में लगभग 37 करोड़ है।
अरबी भाषा :-
अरबी भाषा एक इस्लामिक भाषा है जो कि मध्य एशिया के कुछ देशों की मातृभाषा भी है। यह चौथे नंबर की सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा है। पूरे विश्व में इसे बोले जाने वाले लोगों की संख्या लगभग 30 करोड़ है।
हिंदी भाषा :-
हिंदी भारत की मुख्य भाषा होने के साथ साथ पूरी दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में पांचवें नंबर पर आती है। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाती है, इसे दुनिया भर में कुल 26 करोड़ लोगों के द्वारा बोला जाता है।
2.बिस्किट में छेद क्यों होता है?
शाम के समय चाय के साथ बिस्किट लेना हर कोई पसंद करता है। कुछ लोगों को खारा बिस्किट पसंद है तो कुछ को मीठा और वही बच्चों की बात करें तो उन्हें हमेशा क्रीम वाला बिस्कुट ही पसंद आता है। बिस्किट का आकार गोल, चौकोन सभी तरह का होता है। प्रत्येक बिस्किट के मध्य भाग में बहुत सारे छेद होते हैं। यह छेद क्यों होते हैं आइए जानते हैं इसके बारे में।
चाय के साथ बिस्किट का आनंद तभी आता है जब यह कुरकुरा हो। इसमें पाया जाने वाला छेद ही इसे स्वाद में कुरकुरा बनाता है। यह छेद लगभग लगभग सभी बिस्किटों में देखने को मिल जाता है। कुछ ही ऐसे बिस्किट होंगे जिनमें छेद नहीं होती है। जैसे:- पारले जी
3.कौन सा जीव दूध और अंडा दोनों देता है?
दूध के फायदे:-
दूध हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। इसके साथ ही दूध में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। गाय का दूध आसानी से पच जाता है, इसे पचाने के लिए पाचन अंगों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। गाय का दूध टीवी के मरीज, वित्त संबंधी बीमारियों, गैस की समस्या, मानसिक रोग, हृदय रोग आदि समस्याओं में फायदेमंद है।
अंडों से लाभ:-
शरीर को मजबूत रखने के लिए तरह तरह के विटामिन, मिनरल्स की आवश्यकता होती है। अंडे से प्रोटीन मिलता है जो शरीर की इम्युनिटी पावर को स्वस्थ रखने का कार्य करती है। अंडा ऊर्जा का स्रोत है, यह शरीर के सभी कोशिकाओं को उर्जा प्रदान करने का काम करती है। लगातार अंडे के सेवन से बालों के झड़ने की समस्या नहीं आती है और यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
दूध और अंडा दोनों देने वाला जीव:-
गाय से हमें दूध प्राप्त होती है और मुर्गी से अंडा पर क्या आपने कभी ऐसे जीव के बारे में सुना है जो दूध और अंडा दोनों देती है। अगर नहीं सुना तो आइए जानते हैं वह जो आखिर कौन है।
ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला प्लैटिपस(Platypus) नाम का जीव दूध और अंडा दोनों देता है। यह एक स्तनधारी जीव है जो अपने बच्चों को दूध पिलाता है। साथ ही यह गर्भधारण न करके अंडे के रूप में अपने बच्चों को जन्म देती है।
करिया तलाव म भुरूवा नहावे,
भुरूवा खियावे त तरिया मतावै?
उत्तर :- ब्लैकबोर्ड
करिया तलाव (अर्थात काले कलर का बोर्ड) भुरूवा नहावे (यानी कि चाक से बोर्ड पर लिखना)
भुरूवा खियावे त तरिया मतावै(जब चाक घुलने लगता है तब बोर्ड का गंदा हो जाना)



2 Comments
Plaitypas jiv,
ReplyDeleteदूध और अंडा दोनो देने वाला जीव है "दुकानदार"
ReplyDeleteजो दूध भी देता है और अंडा भी देता है।।।