Amazing Facts :-
1. भारत का वह बल्लेबाज जो कभी जीरो पर आउट नहीं हुआ?
क्रिकेट पूरी तरह से अनिश्चितता का खेल है यहां कोई बल्लेबाज शतक मार जाता है तो कोई शून्य पर ही आउट हो जाता है। बल्लेबाज कितना ही माहीर खिलाड़ी क्यों ना हो एक बार तो उसकी किस्मत खराब जरूर होती है और वह शून्य पर आउट हो जाता है। पर कुछ बल्लेबाज ऐसे भी होते हैं जिन्होंने किस्मत को मात देते हुए अपने 'शून्य पर आउट ना होने वाले' रिकॉर्ड को कायम रखा है जिसमें एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है।
(i) केपलर वेसल्स
केपलर वेसल्स वैसे तो साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी है पर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से भी क्रिकेट खेला है। इनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर 107 रन है। इन्होंने अपने करियर में 1 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं और कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए।
(ii) जैक्स रोडलफ़
जैक्स रोडलफ भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज है। वनडे में इनका सर्वोच्च रन 81 है। अपने करियर में इन्होंने एक भी शतक नहीं बनाया पर सात अर्धशतक अपने नाम किया है। खेल के दौरान 6 बार नाबाद भी रहे और कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।
(iii) पीटर क्रिश्चियन
पीटर ने अपने करियर में कुल 40 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने नौ अर्धशतक जड़ा। वनडे में इनका सर्वोच्च रन 97 है, ये भी कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।
(iv) यशपाल शर्मा
यह भारत के पूर्व बल्लेबाज हैं जिन्होंने 42 मैचों में कुल 883 रन बनाए। वनडे के चार अर्धशतक इनके नाम है और सर्वोच्च स्कोर 89 रन है। ये कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।
2. भारत रत्न पाने वाले को क्या-क्या सुविधाएं मिलती है?
भारत रत्न हमारे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। सरकार ने अब तक 41 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया है। राजगोपालाचारी सर्वप्रथम भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्ति हैं। भारत देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है इसके बाद के क्रम में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल है। पद्म विभूषण दूसरा पद्मभूषण तीसरा और पद्मश्री चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को दी जाने वाली सुविधाएं :-
● रेलवे की तरफ से मुफ्त में सफर करने की सुविधा दी जाती है।
● सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता मिलता है।
● भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ से "वारंट आफ प्रेसिडेंस" में जगह दी जाती है।
● भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति अपने विजिटिंग कार्ड पर 'राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित' या 'भारत रत्न प्राप्तकर्ता' लिख सकते हैं।
भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को भारत सरकार की तरफ से केवल एक मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस सम्मान के साथ कोई भी रकम नहीं दी जाती है।
3. डॉक्टर कभी इंजेक्शन हाथ पर तो कभी कमर पर क्यों लगाता है?
मौसम बदलने की स्थिति में अक्सर हम बीमार पड़ते हैं और जब तबीयत साधारण दवाइयों से ठीक नहीं होती तो डॉक्टर हमें इंजेक्शन लगाते हैं और यह इंजेक्शन कभी हमारे कमर पर तो कभी हाथ में लगाए जाते हैं, ऐसा क्यों?
हमारे शरीर में लगाए जाने वाले इंजेक्शन 4 तरह के होते हैं :-
Intravenous, Intramuscular, Subcutaneous, Intradermal
Intravenous
जो इंजेक्शन हाथों में लगाया जाता है उसे intravenous कहते हैं। इस इंजेक्शन के द्वारा दवाई को सीधे नसों तक पहुंचाया जाता है। नसों के द्वारा यह सीधे हमारे ब्लड में मिल जाते हैं।
Intramuscular
यह इंजेक्शन शरीर की मांसपेशियों में लगाया जाता है। कुछ दवाइयां ऐसी होती है जिन्हें मांसपेशियों के द्वारा शरीर में पहुंचाया जाता है, इसमें एंटीबायोटिक के इंजेक्शन शामिल है। इस इंजेक्शन को जांघों के बीच में भी लगाया जा सकता है।
Subcutaneous
इस इंजेक्शन के जरिए इंसुलिन और गाढ़े खून को पतला करने के लिए दवाई दी जाती है। इस इंजेक्शन को स्कीन के ठीक नीचे और मसल टिशू के ठीक ऊपर वाले हिस्से में लगाया जाता है। यह इंजेक्शन लगाने पर दर्द कम होता है और इसे पेट वाले हिस्से में लगाया जाता है।
Intradermal
इस इंजेक्शन को कलाई के पास वाले हिस्से में लगाया जाता है। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल टीवी और एलर्जी की जांच करने के लिए किया जाता है।
न खसर न पसर, मइल चांटे मारी।
अजरा गजरा पानी लेके करे उजियारी।।
उत्तर :- साबुन
0 Comments