1. नोट पर लिखे "मैं धारक को....अदा करने का वचन देता हूं" का मतलब क्या होता है?
2. विश्व धरोहर स्थल ( World Heritage Site) क्या होते हैं?
3. अपने वजन के अनुसार 1 दिन में कितना पानी (Water) पीना चाहिए?
1. नोट पर लिखे "मैं धारक को....अदा करने का वचन देता हूं" का मतलब क्या होता है?
₹1 से लेकर ₹2000 तक के नोट की अपनी पहचान कीमत और नंबर होता है। नोटों पर लिखे 'मैं धारक को....वचन देता हूं' इसके निम्न तात्पर्य होते हैं -
● आरबीआई (Reserve Bank Of India) जितनी करेंसी प्रिंट करता है उतने ही रुपए के गोल्ड (Gold) अपने पास सुरक्षित रखता है। आरबीआई धारक को यह विश्वास दिलाने के लिए कथन लिखता है कि यदि आपके पास ₹10 है तो RBI के पास आपका ₹10 का गोल्ड सुरक्षित है। इसी प्रकार सारे नोट में इस कथन का मतलब होता है कि आप इस नोट के धारक हैं और इतने ही मूल्य का सोना RBI के पास सुरक्षित है।
● नोटों पर लिखे प्रॉमिसरी (Promissory) नोट का मतलब यह होता है कि यह नोट भारत में कानूनी रूप से माननीय हैं और जिस भी धारक के पास यह नोट है उसे इस नोट को रखने में किसी प्रकार का कानूनी जोखिम नहीं है।
● नोटों पर लिखे प्रॉमिसरी नोट आरबीआई की तरफ से एक तरह का लिखित वादा होता है और इस नोट को कोई भी नागरिक स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता है।
2. यूनेस्को विश्व धरोहर
विश्व धरोहर स्थल क्या होते हैं?
विश्व धरोहर स्थल/विश्व विरासत स्थल (World Heritage Site) विशेष सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले प्राकृतिक या मानव निर्मित क्षेत्रों या संरचना होते हैं।
● इन स्थलों का विशेष सांस्कृतिक और भौतिक महत्व होता है।
● यूनेस्को द्वारा सन् 1972 में 'विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित अभिसमय' नामक अंतर्राष्ट्रीय संधि (International Treaty) के तहत विश्व धरोहर स्थल का संरक्षण किया जाता है।
विश्व विरासत स्थल के प्रकार (types of world heritage site) :-
A. सांस्कृतिक विरासत स्थल - इसके अंतर्गत पेंटिंग, मूर्तिकला, ऐतिहासिक इमारतें, नगर स्थल, पुरातात्विक स्थल आदि आते हैं।
B. प्राकृतिक विरासत स्थल - इसके अंतर्गत प्राकृतिक क्षेत्र आते हैं।
C. मिश्रित विरासत स्थल - इसके अंतर्गत प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों महत्व के क्षेत्र आते हैं।
3. अपने वजन के अनुसार 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए
हमारे स्वास्थ्य के लिए पानी बहुत आवश्यक है। हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी से बना हुआ है। हमें अधिकतर यह सलाह दी जाती है कि दिन भर में हमें अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए पर क्या आपको पता है कि ज्यादा पानी पीना हमारे सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हो सकती है जिसे हम ओवरहाइड्रेशन (Overhydration) भी कहते हैं।
दिन में कितना पानी पीना जरूरी है :-
हमें दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए पर हमें अपने वजन के हिसाब से पानी पीना चाहिए।
वजन के हिसाब से पानी की मात्रा :-
Body weight Water
45kg 1.9L
50kg 2.1L
55kg 2.3L
60kg 2.5L
65kg 2.7L
70kg 2.9L
75kg 3.1L
80kg 3.3L
85kg 3.5L
90kg 3.7L
95kg 3.9L
100kg 4.1L
पानी कैसे पीना चाहिए :-
पानी हमेशा बैठ कर और घुट घुट करके पीना चाहिए।
रात में सोते समय पानी क्यों नहीं पीना चाहिए :-
● सोने से ठीक पहले पानी पीना हमारी नींद को खराब कर सकता है क्योंकि पानी पीने से हमें बार बार बाथरूम जाना पड़ सकता है जिससे हमारी नींद पूरी नहीं होती और हम अगले दिन आलस महसूस करेंगे।
● अगर हम सोने से ठीक पहले बहुत सारा पानी पीते हैं तो शरीर उस पानी का उपयोग नहीं कर पाता है और हमारा फैट बढ़ने लगता है।
पहेली -
एक कमरे में दो मां दो बेटी और एक नानी है तो बताओ उस कमरे में कितने लोग हैं??
उत्तर :- तीन (बेटी > माँ > नानी )



3 Comments
Bhai mja aage
ReplyDeleteMja aa gaya bhai
ReplyDeleteNowlegeble information Roshan bhaiya
ReplyDelete