KeyBoard में अल्फाबेट मिक्स क्यों होते हैं

Three amazing facts :-

1. भारत का ओलंपिक इतिहास (olympic history of india)

2. भारतीय खाने के स्वाद 

3. KeyBoard में अल्फाबेट मिक्स क्यों होते हैं 


1. भारत का ओलंपिक इतिहास

● आधुनिक ओलंपिक(olympic) खेलों का आगाज सन 1896 में ग्रीस में हुआ था।

● सन 1900 में ब्रिटिश शासन वाले भारत की तरफ से 'नार्मन पिचार्ड'  ने पेरिस(peris) ओलंपिक में भाग लिया था। नार्मन ने 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक(silver medal) जीता था।

● 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में भारत ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अपनी टीम भेजी जिसमें 6 खिलाड़ियों का दल शामिल था।

● 1924 के ओलंपिक में 15 खिलाड़ियों का दल तथा 2016 के रियो ओलंपिक(rio olympic) में 118 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।



● भारत ने अब तक (1900 से 2016) तक के ओलंपिक में कुल 28 पदक अपने नाम किए हैं।
जिसमें स्वर्ण(gold) = 9, रजत(silver) = 7, कांस्य(bronze) = 12 शामिल है।

● भारत को ओलंपिक का सबसे पहला स्वर्ण पदक (gold medal) साल 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक (amsterdam olympic) में हॉकी टीम ने दिलाया था। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने लगातार 1932 लॉस एंजलिस (los angeles), 1936 बर्लिन (berlin), 1948 लंदन (london), 1952 हेंलसिकी (helsinki) और 1956 मेलबर्न (melbourne) के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। इसी दौर को भारतीय हॉकी का स्वर्णिम दौर कहा जाता है।

● भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास में हॉकी (hockey) खेल में सबसे ज्यादा मेडल जीता है। भारत ने हॉकी में 8 स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया है।

● निशानेबाजी में 4 पदक, कुश्ती में 5 बैडमिंटन और मुक्केबाजी में 2-2 तथा टेनिस और वेटलिफ्टिंग में 1-1 पदक अपने नाम किया है।

● भारत को उसका पहला व्यक्तिगत मेडल साल 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में 'कसावा दादासाहेब जाधव' ने कुश्ती के फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग में कांस्य पदक दिलाया था।

● भारत को एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक (beijing olympic) में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने दिलाया।

● पदों की संख्या के हिसाब से साल 2012 में भारत ने कुल 2 रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किया था।

सुशील कुमार - कुश्ती(सिल्वर) 
विनय कुमार - निशानेबाज(सिल्वर)
एमसी मैरी कॉम - मुक्केबाज(कांस्य)
साइना नेहवाल - बैडमिंटन (कांस्य)
योगेश्वर दत्त - कुश्ती (कांस्य)
गगन नारंग - निशानेबाज(कांस्य)

● 2016 रियो ओलंपिक (rio olympic) में 2 पदक :-
पीवी सिंधु - बैडमिंटन (सिल्वर)
साक्षी मलिक - कुश्ती (कांस्य)


2.भारतीय खाने के स्वाद :-

जब भी हम भारतीय खाने की बात करते हैं तब हम एक अलग स्वाद नहीं बता सकते हैं, क्योंकि भारत के विभिन्न क्षेत्र विशेष में अपना एक अलग स्वाद का खाना बनता है। जैसे गुजराती खाना, पंजाबी खाना, तमिल खाना, मारवाड़ी थाना, आदि।



भारतीय भोजन की अपनी एक अलग विशेषता है और इसी कारण से संसार के सभी बड़े देशों में आजकल भारतीय भोजनालय पाए जाते हैं और लोकप्रिय भी है।

भारतीय संस्कृति में खाना बनाने की कला को 'पाक कला' कहा जाता है। भारती खाना भले ही विभिन्न प्रकार की क्षेत्र विशेष पाक कला का संगत होता है पर मुख्य रुप से भारतीय खाने के 6 स्वाद होते हैं- 
1 मीठा 
2 खट्टा 
3 नमकीन 
4 तीखा 
5 कड़वा 
6 कसैला


3. KeyBoard में अल्फाबेट मिक्स क्यों होते हैं :-

Keyboard (कीबोर्ड) = keyboard एक इनपुट डिवाइस (input device) है, इसे हिंदी में 'कुंजीपटल' कहा जाता है। Keyboard की सहायता से कंप्यूटर को निर्देश भेजा जाता है।



कीबोर्ड में बटनों की संख्या कीबोर्ड के साइज पर निर्भर करती है। कीबोर्ड कई प्रकार के होते हैं। बटनों की संख्या के आधार पर - 

(i) Fullsize keyboard में बटनों की संख्या 104 , 105 और 108 होते हैं।

(ii) Tenkeyless Keyboard में 87 या 88 बटन होते हैं।

(iii) 60% कीबोर्ड में फंक्शन (function) वाली Row नहीं होती है।

कीबोर्ड जो हम उपयोग में लाते हैं उसमें सारे अल्फाबेट(alfabet) मिक्स होते हैं। जब सबसे पहली बार टाइपराइटर (typewriter) का उपयोग किया गया था तब अल्फाबेट को एक लाइन में ही रखा गया था लेकिन अल्फाबेट को एक लाइन में रखने से टाइपराइटर जल्दी खराब होने लगे क्योंकि अल्फाबेट को एक लाइन में रखने से लोगों की टाइप करने की स्पीड बढ़ गई। लोगों के टाइपिंग स्पीड को कम करने के लिए तथा बार-बार टाइप राइटर के खराब होने से बचने के लिए कीबोर्ड में अल्फाबेट को मिक्स कर दिया गया।



करिया हे पर कौआ नोहे, लंबा हे पर सांप नोहे
तेल चढ़े पर हनुमान नोहे, फूल चढ़े पर भगवान नोहे??


उत्तर :- चोंटी/बाल


करिया हे पर कौआ नोहे(काले रंग का है पर कौआ नही है), लंबा हे पर सांप नोहे(लंबा है पर सांप नही है)
तेल चढ़े पर हनुमान नोहे(तेल चढ़ाया जाता है पर हनुमान नही है), फूल चढ़े पर भगवान नोहे (फुल लगाया जाता है पर भगवान नही है)

Post a Comment

2 Comments